फाजिल्का में पुलिस और रेहड़ी विक्रेताओं में झड़प:हाथापाई भी हुई; नई मंडी में शिफ्ट करने के विरोध में दे रहे थे धरना

फाजिल्का के जलालाबाद में करीब सवा तीन करोड़ रुपए की लागत से बनी नई सब्जी और फ्रूट मंडी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। प्रशासन ने अनाज मंडी के शेड के नीचे रेहड़ी पर सब्जी-फ्रूट बेचने वाले विक्रेताओं को नई मंडी में शिफ्ट होने के निर्देश दिए थे। लेकिन इस फैसले का विरोध करते हुए कई विक्रेताओं ने धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान माहौल गरमा गया और मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के साथ रेहड़ी विक्रेताओं की हाथापाई भी हो गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया। रेहड़ी वालों के लिए अलग से मंडी का निर्माण दरअसल, शहर में ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था को दूर करने के लिए रेहड़ी वालों के लिए अलग से मंडी का निर्माण किया गया है। नए बने शेड में हर सुविधा उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है। कई विक्रेता वहां शिफ्ट भी हो चुके हैं, लेकिन अनाज मंडी के शेड में रेहड़ी लगाने वाले अभी भी विरोध कर रहे हैं। डीएसपी ने हालात किए काबू पुलिस प्रशासन ने बताया कि धरने पर बैठे कुछ लोगों ने उनसे दुर्व्यवहार किया, जिसके चलते उन्हें हटाना पड़ा। वहीं रेहड़ी विक्रेताओं का कहना है कि वे पुराने शेड से हटना नहीं चाहते। डीएसपी जतिंदर सिंह गिल की देखरेख में पुलिस ने हालात काबू किए। प्रशासन का साफ कहना है कि नई सब्जी और फल मंडी का निर्माण इन्हीं विक्रेताओं के लिए किया गया है और उन्हें वहां जाना ही होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *