फाजिल्का में पुलिस की गाड़ी ने बुलेट को मारी टक्कर:ट्रैफिक दफ्तर के बाहर हादसा, बाइक मालिक की नुकसान भरपाई की मांग

फाजिल्का के ट्रैफिक पुलिस दफ्तर के बाहर खड़े बुलेट बाइक में अचानक ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी की टक्कर हो गई l जिस वजह से बाइक गिर गई l बाइक मलिक का आरोप है कि उसके बाइक का नुकसान हुआ है l जिसकी भरपाई कौन करेगा l जबकि पुलिस का तर्क है कि नो पार्किंग एरिया में बाइक खड़ी हुई थी l पुलिस की गाड़ी के ब्रेक न लगने की वजह से टक्कर हो गई l फिलहाल मामले को सुलझाया जा रहा है l जानकारी देते हुए बाइक मालिक अंग्रेज कुमार ने बताया कि फाजिल्का के ट्रक यूनियन चौंक के नजदीक ट्रैफिक पुलिस दफ्तर के पास बाइक खड़ी थी l पीछे से ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी ने उसके बाइक को टक्कर मार दी और उसके बाइक का दस हजार का नुकसान हो गया है। बाइक मालिक की भरपाई की मांग उन्हें तर्क दिया जा रहा है कि गाड़ी की ब्रेक फेल हो गई थी l हालांकि उनकी कोई गलती नहीं है l अंग्रेज कुमार का कहना है कि पंजाब पुलिस की खुद की गाड़ी का बीमा ओर पॉल्यूशन नहीं है l अंग्रेज कुमार का कहना है कि अगर किसी बाइक चालक ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारी होती तो उसे पुलिस नहीं छोड़ती l अब उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उधर ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज मलकीत सिंह और कर्मचारी चनलाल ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस दफ्तर के बाहर नो पार्किंग में बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी थी l ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी आई, जिसकी अचानक ब्रेक न लगने की वजह से दफ्तर के बाहर खड़े बाइक के साथ टकरा गई। फिलहाल मामले को सुलझाया जा रहा है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *