फाजिल्का में पूर्व विधायक रमिंदर आवला का ऐलान:बोले-60 साल के बाद चुनाव नहीं लडूंगा, युवा को मिले मौका, AAP सरकार को घेरा

फाजिल्का जिले के जलालाबाद में बुधवार को निजी धर्मशाला में रक्तदान कैंप लगाया गया। कैंप राजीव गांधी की बरसी के अवसर पर पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक युद्ध के चलते शहीद हुए जवानों की याद में यूथ कांग्रेस द्वारा लगाया गया। जिसमें यूथ कांग्रेस पंजाब अध्यक्ष मोहित महिंद्रा और जलालाबाद से पूर्व विधायक रमिंदर आवला पहुंचे l रमिंदर आवला ने कहा कि हर कोई यूथ में रहते मौका चाहता है l लेकिन 60 वर्ष के बाद पार्टी से टिकट नहीं मांगनी चाहिए l जलालाबाद पहुंचे पूर्व विधायक रमिंदर आवला ने कहा कि आज के समय में हर कोई चाहता है कि यूथ में रहते वह पार्टी का टिकट हासिल करें और सत्ता में रहकर सियासी भूमिका निभाए l पंजाब सरकार पर साधा निशाना लेकिन जब व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष हो जाए तो उसे पार्टी से टिकट नहीं मांगनी चाहिए और न ही चुनाव लड़ना चाहिए l उन्होंने कहा कि जब उनकी उम्र 60 वर्ष हो जाएगी, वह पार्टी से टिकट नहीं मांगेंगे और न ही चुनाव लड़ेंगे l हालांकि इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने बदलाव के नाम पर आप पार्टी को मौका दिया था l लेकिन अब लोग पछता रहे हैं l उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में वही नेता कामयाब है जो जनता की सुनवाई करता है l जनता के बीच रहता है l उसी को लोग पसंद करते हैं l इस अवसर पर पहुंचे पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित महिंद्रा ने कहा कि युद्ध कांग्रेस द्वारा रक्तदान कैंप लगाया गया है l जिसमें वह पहुंचे हैं l जिस तरह से कांग्रेस में रहकर यूथ मेहनत कर रहा है l उन्हें उनकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *