फाजिल्का में आज यानी मंगलवार को विजिलेंस विभाग ने फायर ब्रिगेड के इंचार्ज को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अबोहर में विभाग ने इंचार्ज विरेंद्र कुमार कथूरिया को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। यह कार्रवाई स्थानीय निवासी रिशभ कालिया की शिकायत पर की गई। रिशभ कालिया ने विजिलेंस को बताया कि इंचार्ज विरेंद्र कुमार ने उनसे एक काम के बदले में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इस शिकायत के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया। शाम करीब 6 बजे विजिलेंस टीम शिकायतकर्ता के साथ फायर ब्रिगेड कार्यालय पहुंची। जैसे ही रिशभ कालिया ने इंचार्ज को रिश्वत की राशि दी, विजिलेंस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। टीम जांच के लिए फायर ब्रिगेड का रिकॉर्ड भी अपने साथ ले गई है।


