फाजिल्का में बेसहारा माताओं-बेटियों के लिए बैंक की पहल:आश्रम को दिया जरूरी सामान, समिति पदाधिकारियों ने जताया आभार

पंजाब के मलोट स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत एक सराहनीय कदम उठाया है। बैंक ने स्थानीय गली नंबर 18, नई आबादी में स्थित समर्थ ओल्ड एज होम और उद्भव आवास में रहने वाली निराश्रित माताओं और बेटियों के लिए आवश्यक सामान दान किया है। रिटायर्ड डीसी की देखरेख में चल रहा आश्रम श्री बालाजी मानव सेवा समिति द्वारा संचालित यह आश्रम सेवानिवृत्त IAS अधिकारी सुमेधा कटारिया के मार्गदर्शन में चल रहा है। SBI मलोट के चीफ मैनेजर रेवता इंदलिया और सहायक मैनेजर रोहित गोयल ने व्यक्तिगत रूप से आश्रम का दौरा कर सामान भेंट किया। आश्रम के लिए मददगार साबित होगी पहल समिति प्रधान रजत लूथरा ने बताया कि बैंक की यह पहल आश्रम के लिए बेहद मददगार साबित होगी। चीफ मैनेजर इंदलिया ने कहा कि बैंक नियमित रूप से ऐसी सामाजिक गतिविधियों में भाग लेता है। आश्रम प्रबंधकों ने सहयोग के लिए बैंक का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। आश्रम को ये दिया सामान इस सामान में 273 लीटर का एलजी कंपनी का रेफ्रिजरेटर, कामर्शियल आर.ओ. सहित ठंडे पानी का वाटर कूलर, हैवी डयूटी का इन्वर्टर और बैटरी, पानी की टैंकी, किचन में उपयोग होने वाले बर्तन और गैस चूल्हे सहित सारा सामान तथा सभी माताओं और बेटियों के लिए सर्दियों के गर्म कपड़े आदि शामिल हैं। सरकारी स्कूल को दिए थे कंप्यूटर सैट अबोहर मेन ब्रांच में रहते हुए उन्होंने सरकारी स्कूल कच्चा सीड फॉर्म को कंप्यूटर सैट सहित करीब 8 लाख रुपए का सामान भेंट किया था और उसी दौरान ग्राम पंचायत ढाणी विशेषरनाथ में स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई थीं। उन्होंने आश्रम प्रबंधकों की सराहना करते हुए कहा है कि भविष्य में भी वे यहां पर जरूरत का सामान देने के लिए प्रयासरत रहेंगे। सिलाई कढ़ाई का सिखाया जा रहा कार्य अंत में प्रधान रजत लूथरा ने बैंक अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यहां रहने वाली बेसहारा बेटियों को आश्रम की ओर से स्कूली शिक्षा के साथ-साथ उन्हें सिलाई कढ़ाई का कार्य भी सिखाया जाता है, ताकि समय के अनुसार वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। इस मौके पर बैंक अधिकारियों के अलावा समिति की ओर से प्रधान रजत लूथरा, सचिव भीम चचान, संजीव सहगल, राकेश आहूजा, सुनील कंबोज, अनिल गर्ग आदि भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *