लुधियाना में सरकारी कैंटीन में चोरी:शटर तोड़कर अंदर घुसे, कैश और सामान लेकर भागे

लुधियाना के जगराओं में कोर्ट कॉम्प्लेक्स में स्थित सरकारी कैंटीन में बीती रात चोरी हो गई। चोरी की यह घटना पुलिस चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर हुई। चोर ने कैंटीन का शटर तोड़कर जमीन से एक-दो फुट ऊपर उठाकर अंदर घुसे और गल्ले में रखे करीब 10-12 हजार रुपए के साथ कोल्ड ड्रिंक और बिस्कुट के पैकेट चुरा लिए। कैंटीन के ठेकेदार दीपक अरोड़ा और सीनियर एडवोकेट संदीप गुप्ता ने बताया कि कोर्ट परिसर में सैकड़ों वकीलों के दफ्तर और चार अदालत है, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे रहते हैं। परिसर में स्थित पुलिस की अस्थायी चौकी में हर रात तीन कर्मचारी तैनात रहते हैं। रात करीब चार बजे कुछ आवाजें सुनाई दीं, लेकिन पुलिसकर्मी चोरी का पता नहीं लगा पाए। बस स्टैंड चौकी प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। धुंध के कारण आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ स्पष्ट नहीं दिख रहा है। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। विशेष रूप से इस घटना की जांच की जा रही है क्योंकि यह वारदात कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *