फाजिल्का में भाजपा का नया कार्यालय खुला:वर्करों को जोड़ने की तैयारी, पूर्व मंत्री जियानी ने की चुनाव की घोषणा

फाजिल्का में भाजपा वर्करों को अब अपने साथ फिर से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है l 2027 के चुनावों की तैयारी का बिगुल बजा दिया गया है l यही वजह है कि भाजपा ने अनाज मंडी से अपने दफ्तर को डीसी कांप्लेक्स के नजदीक शिफ्ट कर दिया है । नए दफ्तर की शुरुआत के दौरान पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व विधायक भाजपा नेता सुरजीत जियानी ने कहा कि वह 2027 के चुनाव के लिए तैयार है l समस्या को देखते हुए बदला कार्यालय जानकारी देते हुए फाजिल्का से पूर्व विधायक और पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भाजपा नेता सुरजीत ज्याणी ने कहा कि इससे पहले उनका दफ्तर अनाज मंडी में था l जहां पर धान और गेहूं के सीजन के दौरान लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वर्करों की इस समस्या को देखते हुए इस दफ्तर को अब डीसी कांप्लेक्स के नजदीक शिफ्ट किया गया है। जहां पर पड़ोस में सभी सरकारी दफ्तर पड़ते हैं l लोगों के काम करवाने में कोई दिक्कत न आए l 2027 नजदीक आ रहा उन्होंने कहा कि अब 2027 नजदीक आ रहा है, जिसकी तैयारी का बिगुल भी उन्होंने बजा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन्हें फाजिल्का से टिकट देगी, तो वह फाजिल्का से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है और उनकी तैयारी पिछले 45 वर्षों से है l इससे पहले भी जितनी बार वह फाजिल्का से विधायक रहे हैं, तब तक उन्होंने फाजिल्का में ऐतिहासिक काम करवाए हैं l आप सरकार को लिया आड़े हाथ इतना ही नहीं उन्होंने पंजाब की आप सरकार को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि नशे को लेकर सरकार बहुत बड़े दावे कर रही है, लेकिन आज भी नशे की वजह से युवाओं की मौतें हो रही है l लोगों के काम नहीं हो रहे l लोग सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट परेशान हो रहे हैं l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *