मनाली में नशा तस्कर गिरफ्तार:तलाशी मे हेरोइन बरामद, किराए के मकान पर पुलिस की रेड, कपूरथला का रहने वाला

कुल्लू जिले में मनाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोर्ट परिसर के पीछे गोंपा रोड पर एक मकान में दबिश दी। यहां किराये के कमरे में रह रहे युवक के पास से 44.920 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के कपूरथला जिले के जबोवाल के रहने वाले संदीप सिंह (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन के अनुसार, नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़े आपराधिक नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान के लिए जांच चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *