पंजाब के फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सीमा की बीओपी जीजी-3 के इलाके में फायरिंग हुई है। पाकिस्तान की ओर से तस्कर अंतरराष्ट्रीय तारबंदी से बड़ी तस्करी को अंजाम देने की फिराक में थे । इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने उनपर करीब 60 राउंड फायर किए गए। वहीं तस्कर पाकिस्तान वापस भागने में कामयाब रहे। लेकिन स्टेट स्पेशल सेल और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने पाकिस्तान से आया हथियारों का जखीरा बरामद कर लिया है। पुलिस को 2 किलो 160 ग्राम हेरोइन के चार पैकेट, 11 ग्लॉक पिस्टल, 22 मैगजीन, एक बरेटा पिस्टल और एक मैगज़ीन, 5 जिगाना पिस्टल और 10 मैगजीन, 3 नॉरिंको पिस्टल और 5 मैगजीन, एक गफ्फर सिक्योरिटी पिस्टल और एक मैगजीन सहित करीब 310 कारतूस बरामद हुए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)


