लुधियाना में सिगरेट होलसेलर की दुकान में चोरी:5 मिनट में वारदात को अंजाम दे उड़े चोर सीसीटीवी आई सामने

लुधियाना के हैबोवाल मेन रोड पर बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त के दावों की पोल खोल दी है। शातिर चोरों ने एक होलसेल की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 1 लाख रुपये की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात दुकान के भीतर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है जिसमें दो युवक लोहे की रॉड से शटर तोड़ते साफ नजर आ रहे हैं। लोहे की रॉड से तोड़ा शटर, 5 मिनट में बटोर लिया माल पीड़ित दुकानदार ज्योति जसरा ने बताया कि हैबोवाल मेन रोड पर उनकी STN ट्रेडर्स के नाम से दुकान है जहाँ वे सिगरेट और बीड़ी का होलसेल कारोबार करते हैं।ज्योति जसरा के मुताबिक जब वे सुबह दुकान का कैमरा चेक किया तब शटर टूटा देखा। जब दुखन पर पहुंचा तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना हैबोवाल थाना पुलिस को दी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि चोर गल्ले में रखी करीब 1 लाख की नकदी और काफी मात्रा में सिगरेट के स्टॉक ले गए हैं। CCTV फुटेज में क्या दिखा दो नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर दुकान के बाहर पहुंचे। उनके हाथ में लोहे की एक बड़ी रॉड थी जिसकी मदद से उन्होंने बड़ी चालाकी से दुकान का शटर उखाड़ दिया। एक चोर दुकान के अंदर दाखिल हुआ और करीब 5 मिनट तक गल्ले (कैश बॉक्स) और कीमती सामान को खंगालता रहा।
नकदी और सामान समेटने के बाद चोर बाहर खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस जांच में जुटी फुटेज कब्जे में ली सूचना मिलते ही थाना हैबोवाल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दुकान के अंदर और बाहर लगे सभी CCTV कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। अधिकारियों का कहना है कि चोरों के आने-जाने वाले रूट को ट्रैक किया जा रहा है और जल्द ही गिरफ़्तार किया जायगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *