फाजिल्का में मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन:काम और मेट की मांग, फिरोजपुर हाईवे पर फ्लाईओवर किया जाम; सड़क के बीच लगाई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां

फाजिल्का जिले में मनरेगा मजदूर यूनियन के लोगों ने फाजिल्का फिरोजपुर फ्लाईओवर जाम कर दिया, और धरना प्रदर्शन किया। मजदूरों द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि मनरेगा के काम को लेकर लगातार उनके द्वारा मांग की जा रही है। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही l प्रदर्शन कर रहे मनरेगा मजदूरों का आरोप है कि योग्य व्यक्तियों को काम देने की बजाय अन्य लोग इसका लाभ ले रहे हैं। जिसका उनके द्वारा विरोध किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जब तक उनकी सुनवाई नहीं होगी, तब तक हाईवे को जाम रखा जाएगा। सुनवाई नहीं होने पर फूटा गुस्सा इस मामले को लेकर कामरेड शूबेग सिंह और कुलदीप बक्खूशाह ने बताया कि मनरेगा मजदूर यूनियन द्वारा लगभग 11 गांवों में मनरेगा मजदूरों के काम को लेकर डिमांड दी गई थी। जिसको लेकर उनके द्वारा पहले 21 तारीख को प्रदर्शन किया गया था। जिस पर जिला प्रशासन ने उनकी सुनवाई का भरोसा दिया था। लेकिन सुनवाई न होने की सूरत में आज फिर उनके द्वारा फाजिल्का फिरोजपुर नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर जाम लगा दिया गया है, और धरना प्रदर्शन देते हुए रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। काम में घपलेबाजी का लगाया आरोप उन्होंने कहा कि बक्खूशाह, करनीखेड़ा, नवा मौजम, हंसताकलां सहित पांच गांवों में काम दिया गया है। जिसमें कोई मेट नहीं दिया गया और जीआरएस के जरिए हाजरी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव हस्तकला में 347 लोगों का काम निकाला गया है। जिसमें पंचायत का काम निकालने की बजाय अन्य लोगों को काम दिया जा रहा है। जिस पर सियासत की जा रही है। जट्टवाली में भी हाजरी नहीं लगाई जा रही। उन्होंने कहा कि उनका सीधे तौर पर आरोप है कि योग्य व्यक्तियों को काम देने की बजाय इस मामले में घपलेबाजी की जा रही है। जिसकी वह जांच की मांग करते हैं, और इसको लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। आज उनके द्वारा फाजिल्का फिरोजपुर फ्लाईओवर जाम कर दिया गया और जब तक सुनवाई नहीं होगी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा और हाईवे जाम रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *