लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर तीन युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में तीन युवक एक बाइक पर सवार दिखाई दे रहे हैं। पीछे बैठे युवक के हाथ में तलवार है, जिसे वह लगातार लहरा रहा है। उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना था। एक राहगीर ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। डीसीपी हरपाल सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। डीसीपी ने कहा कि स्टंटबाजी कर माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस युवकों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस पहले से ही स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।


