फाजिल्का में आज यानी शनिवार को पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिससे 2 किलो नशीला पाउडर बरामद हुआ है। यह सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मौके से महिला का लड़का और एक अन्य व्यक्ति भागने में कामयाब रहे। मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। महिला तस्कर को गिरफ्तार कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है। फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव नया हंसता के रहने वाली छिंदो बाई और उसका लड़का कृष्ण सिंह व अन्य साथी गुरनाम सिंह नशीला पाउडर बेचने का काम करते हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर रेड की तो गुरनाम सिंह और कृष्ण सिंह भागने में कामयाब रहे। जबकि पुलिस ने महिला छिंदो बाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि महिला के लड़के व उनके साथी गुरनाम सिंह के खिलाफ पहले भी एक एक मुकदमा दर्ज है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं महिला को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है।


