बरनाला में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:5 किलो अफीम बरामद, कार से सप्लाई कर रहे थे; मोबाइल एक्सेसरी विक्रेता भी शामिल

बरनाला पुलिस ने शनिवार को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में हंडियाया बाजार की पिछली गली का मोबाइल एक्सेसरी विक्रेता सुमित कुमार और गांव उपली का रहने वाला गगनदीप शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से कुल 5 किलो अफीम बरामद की है। पहले दो किलो अफीम के साथ दोनों को पकड़ा गया। बाद में सुमित कुमार की निशानदेही पर 3 किलो और अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों से एक हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार भी जब्त की है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों आरोपी बाहरी राज्यों से अफीम की तस्करी करते थे। गगनदीप एक पेशेवर अपराधी है। उस पर पहले से धोखाधड़ी और नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। वहीं सुमित कुमार का यह पहला अपराध है। दोनों आरोपी लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *