फाजिल्का में युवक पर हमला:भागकर बचाई जान; बदमाशों ने कार तोड़ी, पुरानी रंजिश का मामला

फाजिल्का के अबोहर में एक युवक पर हथियारबंद लोगों ने हमला किया। युवक भागकर बच गया। हमलावरों की मारुति कार को लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना रामदेव नगरी की है। 28 वर्षीय रवि शंकर ने बताया कि 26 जनवरी को कुछ युवकों ने उसे पीटकर घायल किया था। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया था। तब से आरोपी युवक उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे थे। रवि ठाकर आबादी में चाय की दुकान चलाता है। आज जब वह दुकान से घर लौट रहा था, मारुति कार में सवार कुछ लोगों ने उस पर हमला करने का प्रयास किया। रवि ने भागकर सरकारी अस्पताल में शरण ली। हमलावर तेजधार हथियारों से लैस थे और उन्होंने काफी देर तक उसका पीछा किया। थाना नंबर 2 के विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कार में कुछ तेजधार हथियार भी मिले हैं। पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *