फाजिल्का में लोहड़ी पर युवक पर हमला:दोस्त बचाया आया उसे भी पीटा, मौसी के घर गए थे

पंजाब के फाजिल्का में लोहड़ी के त्योहार पर मौसी के घर गए दो युवक पर स्थानीय लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मामला गांव थेहकलंदर का है। पीड़ित गुरमीत सिंह, जो गांव बहक खास का रहने वाला है, ने बताया कि वह अपनी मौसी के घर लोहड़ी मनाने गया था। घर के बाहर जब वह लोहड़ी मना रहा था, तभी कुछ स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने उसे बाहरी बताते हुए गांव छोड़कर जाने की धमकी दी। जब गुरमीत ने विरोध किया, तो उन लोगों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पीड़ित पक्ष ने न्याय की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *