फाजिल्का के अरणीवाला शहर में सोमवार को ठेके पर शराब खरीदने वालों की लंबी लाइनें नजर आई। शराब सस्ती होने की वजह से लोग शराब की पेटियां भर कर ले गए। साल के एक दिन शराब सस्ती होती है और आज वही दिन है। जानकारी के अनुसार 31 मार्च होने के चलते शराब सस्ती हो गई है। शराब पीने के आदि लोगों को मौज हो गई l लोग सस्ती शराब का फायदा उठा रहे हैं और घर में शराब की पेटियां ले जाकर अपना कोटा पूरा कर रहे हैं l ठेकेदार के पास शराब का भरपूर स्टॉक शराब ठेकेदार लविश खेड़ा ने बताया कि वह अरनीवाला सर्कल के ठेकेदार है l उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन से शराब खरीद करने वाले लोगों की गिनती में लगातार इजाफा हुआ है l हालांकि उनके पास भी शराब का भरपूर स्टॉक मौजूद है l साल में एक दिन शराब सस्ती लविश का कहना है कि शराब पीने वाले लोगों के लिए सिर्फ एक दिन साल में होता है l जब शराब सस्ती होती है l इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है l शराब के शौकीन लगातार यहां पहुंच रहे हैं और शराब की पेटियां खरीद रहे हैं l


