पार्क के सौंदर्यीकरण, पौधरोपण समेत और मृत जानवरों के अंतिम संस्कार की सेवा में जुटी संस्था

जालंधर| गैलेक्सी सोशल एंड वेलफेयर सोसायटी के सदस्य कॉलोनी ‌में सेवा प्रोजेक्ट के कार्य करने में जुटे हुए हैं। सोसायटी के संस्थापक यशपाल धीर अपनी कॉलोनी के बच्चों के साथ मिलकर वेस्ट मटेरियल से इस्तेमाल में आने वाली वस्तुओं को बनाते हैं। उन्होंने बताया कि 29 साल पहले संस्था को बनाया था। पहले हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लोगों को मेल-मिलाप करने की आदत नहीं थी। धीरे-धीरे समाज के लोगों को इकट्ठा किया और क्लब बनाया। हर महीने गेट-टू-गेदर पार्टी करनी शुरू की। उन्होंने बताया कि इलाके में नौजवान युवकों को जोड़ा और कॉलोनी को सुंदर बनाने के प्रयास शुरू किए। शुरुआती दौर में दिक्कतें तो बहुत आईं, लोगों ने मजाक भी उड़ाया। लेकिन आज संस्था में जहां नौजवान और बुजुर्ग सेवा में अपना सहयोग दे रहें हैं, वहीं सबसे अधिक सहयोग बच्चों का है जो बहुत ही लगन के साथ पौधे लगाने में, पार्कों की सफाई करने में अपना सहयोग देते हैं। संस्था के सेवा प्रोजेक्ट बच्चों के पेंटिंग मुकाबले, कूड़ा उठाने, जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक मदद करने, गर्मी और सर्दियों के वस्त्र बांटने, पार्कों को सुंदर बनाने, 2500 पौधरोपण और मृत जानवरों का अंतिम संस्कार आदि सेवा निभाई जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *