फाजिल्का में सतलुज का जलस्तर बढ़ा, गांव डूबे:NDRF की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू, एक की जान बचाई; नाव से लोगों को निकाल रहे

फाजिल्का में आज यानी बुधवार को भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके से लगते सतलुज नदी में जलस्तर बढ़ गया है। इस वजह से कई गांव पानी की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में अब हालात बिगड़ते देख प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ की टीम बुला ली गई है। सरहदी इलाके में सतलुज नदी में जलस्तर बढ़ने से गांव तेजा रुहेला का 16 वर्षीय साजन गहरे पानी में फंस गया। वह गांव मौजम से लौट रहा था और सतलुज में जलस्तर बढ़ने से रास्ता डूब चुका था। पानी पार करते समय गहराई ज्यादा होने से वह फंस गया और शोर मचाने लगा। बांध बनाने का काम कर रहे लोग उसे बचाने पहुंचे, लेकिन वे भी फंस गए। स्थिति बिगड़ने पर एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया, जिसने नाव से साजन और अन्य लोगों को सुरक्षित निकाला। साजन का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए
टीम अब कई गांव से लोगों को रेस्क्यू कर रही है। लोगों के घर पानी से चारों तरफ घिर गए है। जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने आदेश जारी किए गए थे कि पीछे से हुसैनीवाला हेडवर्क्स से 2 लाख 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। ऐसे में सतलुज के उस पार रहते गांव के लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए। इसी के तहत कई गांव के लोग सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं। लेकिन अभी भी कई लोग गांव में घरों में फंसे हुए हैं, जिन्हें पानी ने चारों तरफ से घेर लिया है। हालात बिगड़ते देख प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है, जिनके द्वारा अपनी मोर्चे संभाले जा रहे हैं। अब एनडीआरएफ की टीम सरहद के उन गांवों में पहुंचेगी, जहां पर घरों में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *