फाजिल्का में सतलुज में डूबने से युवक की मौत:पशु को बचाने गए थे, तीन बच्चों के पिता का चौथे दिन मिला शव

फाजिल्का जिले के भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके में बाढ़ आई हुई है। इसी के चलते कई गांव इसकी चपेट में है। गांव रेते वाली भैनी से बुरी खबर सामने आई है। जहां पर सतलुज के पानी में बहे पशु को बचाने गया युवक खुद पानी में डूब गया और लापता हो गया। आज चौथे दिन पानी में तैरता हुआ उसका शव मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। घर भी बाढ़ की चपेट में आया जानकारी देते हुए गांव के सरपंच ने बताया कि मृतक भजन सिंह (30 वर्षीय) गांव रेते वाली भैनी का रहने वाला था। जिसका घर भी सतलुज नदी में आई बाढ़ की वजह से पानी की चपेट में आ चुका है और इसी के चलते उसका पशु पानी में बह गया। जिसे बचाने के लिए वह गया था। पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया। चार दिनों से तलाश थी जारी पिछले दिनों से लापता भजन सिंह की तलाश की जा रही थी। जिसका आज चौथे दिन व गांव झांगड भैनी के नजदीक पानी में तैरता हुआ मिला। सरपंच का कहना है कि मृतक विवाहित था। जिसके तीन बच्चे हैं। हालांकि इससे पहले उसके पिता और भाई की मौत हो चुकी है। पीछे छोटा भाई रह गया है, जो भी बीमार रहता है। उन्होंने परिवार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *