फाजिल्का में सीवरेज की गंदगी सड़क पर फैली:20 लोग फिसलकर घायल, नगर कौंसिल ने सफाई शुरू कराई

फाजिल्का के सराफा बाजार में सीवरेज की सफाई कर निकाल गई गंदगी सड़क पर फैल गई और लोग फिसल कर गिरने लगे। लगातार हो रहे इन हादसों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने बाजार में पड़े पुलिस के बैरिकेट इस जगह पर लगा दिए। लेकिन इसके बावजूद लोग गिर रहे हैं। जिसको लेकर लोगों ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आखिरकार सही ढंग से सफाई क्यों नहीं की जाती। मामला नगर काउंसिल के ध्यान में आया तो नगर कौंसिल का कहना है कि उनके द्वारा कर्मचारी भेज यहां सफाई करवाई जा रही है। जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी ऋषि ने बताया कि उनके बाजार में चौक में लगते सीवरेज की नगर काउंसिओ कर्मियों द्वारा सफाई की गई और सीवरेज से निकलने वाली गंदगी का सड़क पर ही ढेर लगा दिया गया। अब हालात ये है कि गंदगी सड़क पर पूरी तरह से फैल गई है। आने-जाने वालों के वाहन फिसल रहे स्थानीय निवासी ऋषि बताते हैं कि आने जाने वाले लोगों के वाहन यहां फिसल रहे है। लोग गिरकर चोटिल न हो इसलिए उन्होंने ने पास में पड़े पुलिस के बैरिकेट उठा यहां लगा दिए है। लेकिन इसके बावजूद वाहन फिसल रहे है। उन्होंने कहा कि एक दिन में करीब 20 लोग यहां गिर चुके है। लेकिन गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। इसके लिए उन्होंने नगर कौंसिल की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए और सड़क पर फैली सीवरेज की गंदगी की समस्या के समाधान की मांग की । उधर स्थानीय निवासी लड्डू ने बताया कि कई बच्चे इस गंदगी में गिर चुके है। लेकिन क्या तब सुनवाई होगी जब किसी का कोई जानी नुकसान होगा। इसलिए प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उधर नगर कौंसिल के अधिकारी नरेश खेड़ा ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। जिसपर तुरंत एक्शन लेते हुए इसे सफाई करवाई जा रही है। ताकि आम लोगों को कोई दिक्कत न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *