फाजिल्का में सुनार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:सोना-चांदी की वर्कशॉप में करता था काम, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित स्थानीय धर्म नगरी गली नंबर 1 में शुक्रवार शाम एक सुनार के कारीगर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दे कि मृतक की पहचान पंजपीर नगर गली नंबर 1 निवासी करीब 19 वर्षीय रवि सोनी के रूप में हुई है। रवि धर्म नगरी गली नंबर 6 में स्थित एक सोना-चांदी की वर्कशॉप में काम करता था।
शादी समारोह में गया था वर्कशॉप मालिक जानकारी के अनुसार, वर्कशॉप का मालिक अपने परिवार सहित जलालाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। दुकान पर रवि सोनी और उसका साथी अनमोल मौजूद थे। अनमोल ने बताया कि दोपहर बाद वह खाना खाने अपने घर गया था। कमरे में फांसी के फंद से लटका मिला शव वहीं जब अनमोल दुकान पर लौटा, तो रवि सोनी वहां नहीं मिला। अंदर जाकर देखने पर उसने रवि को कमरे में फांसी पर लटका पाया। अनमोल ने तुरंत इसकी सूचना वर्कशॉप मालिक और पुलिस को दी।थाना नंबर 1 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल और उसके परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *