फाजिल्का में हेरोइन समेत दो दोस्त गिरफ्तार:पुलिस को देख भागे, दोनों पर पहले से 10 केस, जल्द होना चाहते थे अमीर

पंजाब के फाजिल्का में थाना वेरोका पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। थाना वेरोका एसएचओ दविंदर सिंह के अनुसार पुलिस टीम ढाब खुशहाल जोहिया के पास तैनात थी, जब दो युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखे। तलाशी के दौरान मिली 20 ग्राम हेरोइन संदिग्ध गतिविधियों के कारण जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील कुमार उर्फ लवली ढाब खुशहाल जोहिया और संदीप सिंह पुत्र हरदयाल सिंह गांव महालम के रूप में हुई है। अमीर बनने की लालसा ने बनाया तस्कर पुलिस जांच में पता चला कि सुनील कुमार पर पहले से 6 और संदीप सिंह पर 4 मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे जल्द अमीर बनने की लालसा में नशे का धंधा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जा रही है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *