बठिंडा में किडनैपिंग गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार:बंदूक की नोक पर छीनी थी कार, 2 पिस्तौल और कारतूस बरामद

पंजाब की बठिंडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में वाहन लूट और किडनैपिंग करने वाले गिरोह के चार खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस प्रमुख अमनीत कौंडल के अनुसार सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर रॉयल एन्क्लेव के पास आदेश अस्पताल भुच्चो कला से चारों आरोपियों को दबोचा। लिंक रोड मेहराज पर छोड़ दिया था पीड़ित पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, 32 बोर के देसी कट्टे के 9 जिंदा कारतूस, तीन मैगजीन, दो मोबाइल और एक स्विफ्ट कार बरामद की है। गैंग ने 29 जनवरी को खरड़ के मनोज गुप्ता से पिस्तौल की नोक पर कार छीनी थी और उन्हें लिंक रोड मेहराज पर छोड़ दिया था। आरोपियों पर पहले से 11 केस गिरफ्तार आरोपियों में जसपाल सिंह उर्फ जस्सी (26), युद्धवीर सिंह उर्फ आशु (26), गुरजीत सिंह उर्फ गुरी (34) और सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा (29) शामिल हैं। मुख्य आरोपी जसपाल सिंह के खिलाफ पहले से ही 11 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसएसपी कौंडल ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, जिससे और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *