फाजिल्का में पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी चेकिंग देखकर बाइक मोड़कर भागने लगा था। जिसे पुलिस ने पीछा किया तो बाइक खराब हो गई और पुलिस ने पकड़ लिया। थाना वैरोका पुलिस के अधिकारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गांव पंडता वाले झुग्गे क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार युवक को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो भाग्यवश आरोपी की बाइक में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वह पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान चक बलोचा उर्फ महालम निवासी आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। मुक्तसर में करता था हेरोइन की सप्लाई जांच में पता चला कि आरोपी जलालाबाद क्षेत्र से हेरोइन खरीदकर मुक्तसर इलाके में सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है।


