फाजिल्का जिले की सीआईए स्टाफ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव थेह कलंदर में एक ठिकाने पर रेड कर करीब 1 लाख 15 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं l हालांकि आरोपी फरार बताया जा रहा है l जबकि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है l नशीली गोलियां बेचने के आदी जानकारी देते हुए फाजिल्का सीआईए स्टाफ पुलिस के इंचार्ज जुगराज सिंह ने बताया कि लगातार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है l आए दिन पुलिस मुकदमे दर्ज कर आरोपियों को पकड़ रही है और इसी के तहत पुलिस पार्टी गश्त कर थी कि मुखबिर खास से पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव थेह कलंदर का रहने वाला लवप्रीत सिंह नशीली गोलियां बेचने का आदी है l आरोपियों के धरपकड़ के प्रयास पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी के ठिकाने पर रेड कर करीब 1 लाख 15 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए है l पुलिस अधिकारी जुगराज सिंह का कहना है कि आरोपी फरार है l जिसकी धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है, जबकि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है l


