फाजिल्का में 3 बच्चों के पिता की मौत:डीजल टैंकी में वेल्डिंग के दौरान झुलसे, इलाज के दौरान तोड़ा दम

फाजिल्का के व्यक्ति की मौत हो गई है। अबोहर के कल्लरखेड़ा गांव के 32 वर्षीय करतार सिंह की श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। करतार सिंह गांव में वेल्डिंग की दुकान चलाते थे। 15 दिन पहले करतार सिंह अपनी दुकान पर एक डीजल टैंकी की वेल्डिंग कर रहे थे। इस दौरान अचानक टैंकी में आग लग गई। आग से वह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति में सुधार न होने पर परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल भी ले गए। लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल लाया गया। चौकी कल्लरखेड़ा के एएसआई भूपेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। करतार सिंह दो बेटियों और एक बेटे के पिता थे। शाम को गांव की शिवपुरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *