पंजाब में सरकार द्वारा बसाई जाने वाली अर्बन एस्टेट को लेकर लैंड पूलिंग के तहत एक्वायर की जाने वाली जमीन का मामला गर्माया हुआ है। इसी मामले को लेकर आज संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से फैसला लिया गया है कि 18 जुलाई को इस मामले में चंडीगढ़ में ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई जाएगी। मीटिंग 11 बजे सेक्टर-35 के किसान भवन में होगी। इसमें सभी दलों की राय ली जाएगी। 30 जुलाई को जिन गांवों में जमीन एक्वायर की जाएगी, वहां ट्रैक्टर मार्च और झंडा मार्च निकाला जाएगा। 24 अगस्त को मुल्लांपुर किसान मंडी में रैली की जाएगी। यह जानकारी किसान नेताओं ने चंडीगढ़ में मीटिंग करने के बाद मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि पहले ही सरकार ने कई जगह रिहायशी सेक्टर बसाए हुए है। उन्हें तो पूरी तरह बसा ले। इसी तरह का इंडस्ट्रियल एरिया का है।


