फाजिल्का में 3 युवक नशे का इंजेक्शन लगाते पकड़े:समाजसेवी ने बनाई वीडियो, पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र में कराया भर्ती

फाजिल्का में आज 3 युवक चिट्टे के इंजेक्शन लगाते हुए पकड़े गए है। अरनीवाला के वाटर वर्क्स में एक समाजसेवी ने युवकों को पकड़ा l उन्होंने बताया कि एक ने पालीवाला गांव और दूसरे ने अरनीवाला से नशा खरीदा है l इन तीनों में दो सगे भाई हैं l वीडियो वायरल हुई तो पुलिस ने एक्शन लेते हुए तीनों को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया l समाज सेवी नरेंद्र सिंह वैरड़ ने युवकों को पकड़ा l तीनों ही अपनी बाजू पर नशे का इंजेक्शन लगा रहे थे l मौके पर वीडियो बनाई गई और उनके माता-पिता को बुलाया गया l हालांकि वीडियो वायरल हुई तो पुलिस भी एक्शन में आई है l जलालाबाद के डीएसपी जितेंद्र सिंह गिल ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने तीनों युवकों को इलाज के लिए फाजिल्का के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया l उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को इस बारे में सूचना मिलती है तो वीडियो बनाने की बजाय और पुलिस की मदद करें l युवकों ने उन लोगों के नाम भी बताए गए, जिनसे वह नशा खरीद कर लाए हैं l पुलिस ने कहा कि अब मामले में नशा तस्करों की जांच जारी है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *