फाजिल्का जिले में पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। प्रशासन ने फिरोजपुर जाने वाली ट्रेन की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान सिटी थाना, सदर थाना और लाधुका चौकी सहित तीन थानों की पुलिस टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंची है । जिनके द्वारा ट्रेन में दाखिल होते हुए यात्रियों के बैग की चेकिंग की गई और लोगों से पूछताछ करते हुए उनसे पहचान पत्र मांगे गए हैं । डीएसपी बी एस रंधावा द्वारा इसकी अध्यक्षता की गई । उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा ऑपरेशन कासों चलाया जा रहा है । जिसके तहत यह चेकिंग की जा रही है । उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है । तीन थानों की पुलिस पहुंची स्टेशन डीएसपी बी एस रंधावा ने बताया कि आज पुलिस द्वारा सीनियर पुलिस अधिकारियों के आदेशों पर आपरेशन कासों चलाया गया है । जिसमें पब्लिक स्थानों पर पुलिस चेकिंग कर रही है । इसी के चलते करीब तीन थानों की पुलिस एसएचओ और टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंची है । यात्रियों के सामान की जांच जिनके द्वारा फिरोजपुर जाने वाली ट्रेन में चेकिंग की जा रही है । ट्रेन में मौजूद यात्रियों के बैग खंगाले जा रहे है । और लोगों से पूछताछ करते हुए उनसे पहचान पत्र मांगे जा रहे है । ताकि ट्रेन में कोई ऐसा शख्स सवार न हो जो किसी गैरकानूनी घटना को अंजाम दे सके । नशे के खिलाफ भी अभियान जारी पुलिस का कहना है कि इसके साथ साथ नशे से संबंधित अभियान भी जारी है । डीएसपी ने इलाके के लोगों को सहयोग करने की अपील की है । उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए ऐसे कदम उठा रही है । इसलिए आप पुलिस का सहयोग करें। पुलिस ने की लोगों से अपील इतना ही नहीं उन्होंने इलाके के लोगों को अपील की कि अगर किसी को कहीं भी कोई शक्की व्यक्ति का वस्तु दिखाई देती है तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी जाए । ताकि समय रहते मामले में जांच पड़ताल की जा सके ।


