फादर हेरमन खलखो के पुरोहिताई जीवन के 25 वर्ष पूर्ण, रजत जयंती समारोह में कई हुए शामिल

भास्कर न्यूज | सिमडेगा डीन सह पल्ली पुरोहित फादर हेरमन खलखो के पुरोहिताई जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा भी शामिल हुईं और फा. खलखो को उनकी सेवा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह की शुरुआत मिस्सा पूजा से हुई। जिसमें क्षेत्र के अनेक पल्लियों से आए विश्वासी, पुरोहितगण और लोगों ने भाग लिया। मिस्सा पूजा के दौरान फादर हेरमन खलखो के 25 वर्षों के सेवाभाव को याद किया गया और उनके समर्पण, निष्ठा और अनुकरणीय योगदान की सराहना की गई। जोसिमा खाखा ने कहा कि फा हेरमन खलखो न केवल एक प्रेरणास्रोत पुरोहित हैं, बल्कि समाज सेवा, शिक्षा और सांस्कृतिक जागरूकता के क्षेत्र में भी उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने निस्वार्थ भाव से जो सेवा दी है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति हुई। जिसमें बच्चों और युवाओं ने भाग लेकर उत्सव को और भी आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने फा खलखो के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके दीर्घ जीवन व स्वास्थ्य की कामना की। फा।हेरमन खलखो ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा ईश्वर की कृपा और विश्वासियों के सहयोग से ही संभव हो पाई है। उन्होंने आगे भी इसी भावना से सेवा करते रहने की प्रतिज्ञा दोहराई। इस अवसर पर फा प्रवीण, फा पौलुस, सिस्टर सरिता, सिस्टर टेरेसा, लुसियन मिंज, समीर कीड़ो, जॉन कुल्लू, कार्मेल कुल्लू, दिब्या कुल्लू, लीला नाग, शोभेन तिग्गा, प्रदीप कुल्लू,माइकल खड़िया, तरसिला खड़िया, इग्नासीयूस कुल्लू, दिव्या सोरेंग, सुनीता आदि उपस्थित थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *