मक्खी मारने की दवा खा गए 4 मासूम, एक की हालत नाजुक

जलडेगा |थाना मुख्यालय ग्राम पहानटोली में रविवार शाम तीन बजे एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों ने खेल-खेल में मक्खी मारने वाली जहरीली दवा खा ली। दवा खाने के बाद सभी बच्चों को उल्टियां होने लगीं। परिजन तुरंत उन्हें जलडेगा अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के बाद तीन बच्चों की हालत सामान्य बताई गई है। इनमें आंशिक बागे, पिता आशीष बागे, अनामिका लुगुन, पिता प्रभात लुगुन और दीपसन लुगुन, पिता पंकज लुगुन शामिल हैं।तीन साल का आर्यन बागे, पिता आशीष बागे की हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां से परिजन उसे सर्वदा अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। सिमडेगा |मंडल कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। जेल अदालत में एक बंदी के आवेदन की सुनवाई करते हुए उसे रिहा किया गया। बताया गया कि मुन्ना प्रधान द्वारा जेल में काटी गई अवधि 136 दिन का सजा सुनाते हुए उसे रिहा किया गया। मौके पर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सुम्मी बीना होरो, चीफ एलएडीसी प्रभात श्रीवास्तव, असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल,जेलर व जेलकर्मी, अधिवक्ता,न्यायालयकर् मी व बंदी उपस्थित थे। मौके पर बंदियों को लीगल एड क्लिनिक के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद बंदियों ने अलग-अलग समस्याओं समाधान के लिए एसडीजेएम को जानकारी दी। मौके पर बंदियों को कानून की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कानून में बंदियों को कई अधिकार मिले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *