भरतपुर के खेड़ली मोड़ थाना इलाके में एक मूंगफली व्यापारी के अपहरण की कोशिश, फायरिंग और मारपीट करने वाले बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। जबकि स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। उसके बाद भी पुलिस आरोपियों का पता लगाने में नाकाम साबित हुई है। घटना को 36 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। साले को गाली दी इसलिए जीजा ने किया हमला कल मूंगफली व्यापारी कमलेश निवासी कानेटी जिला अलवर ने FIR दर्ज करवाते हुए बताया था कि मैं खेड़ली मोड़ पर मूंगफली की रेहड़ी लगाता हूं। 26 नवंबर को मैं अपनी रेहड़ी का सामान दुकान में रख रहा था। इतने में ईको वैन आई उसमें राजेश, राजवीर, तेजवीर, निवासी इमलारी थाना सीकरी और उनके साथी मौजूद थे। राजेश वैन में से उतरा उसने मेरे से कहा तूने मेरे साले को गाली क्यों दी, मैं तुझे जिंदा नहीं छोडूंगा। दो बदमाशों ने दो फायर किए उन्होंने कमलेश को वैन में पटक लिया और मारपीट करने लगे। बदमाश कमलेश का अपहरण कर ले जा रहे थे। इतने में आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने वैन को रोका और, कमलेश को वैन से निकाला। जब आसपास के लोगों ने राजेश को रोकने की कोशिश की तो, राजेश ने एक फायर किया। आसपास के लोगों और कमलेश ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। तभी राजवीर ने पिस्टल से दूसरा फायर किया। फरार आरोपियों का नहीं लगा पता इसी दौरान सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची। बदमाश पुलिस को देखकर भाग गए। बदमाशों की वैन रोकने की कोशिश में एक कांस्टेबल सड़क पर गिर गया। जिससे उसे भी चोट आई है। घटना को 36 घंटे से भी ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन, पुलिस अभी बाकी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।


