फायरिंग-मारपीट के 2 आरोपी गिरफ्तार:ईसुजी कार जब्त, अन्य की तलाश; धोरीमन्ना में रास्ता रोककर किए थे फायर

बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना-DST टीम ने फायरिंग और जानलेवा हमला करने के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 5 दिन पहले (17 सितंबर) धोरीमन्ना में हुई थी। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। बाकी साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार- धोरीमन्ना के बाछला गांव निवासी भजनलाल पुत्र नारायणराम ने 17 सितंबर को धोरीमन्ना थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में भजनलाल ने बताया- 17 सितंबर को दोपहर 3.30 बजे मैं ईसूजी पिकअप कार से धोरीमन्ना से अपने घर बाछला जा रहा था। रास्ते में कृषि मंडल से खारी जाने वाली सड़क पर दिनेश पुत्र जोधाराम, हापूराम पुत्र जोधाराम, मनोहर पुत्र भीखाराम सभी निवासी जांभजी का मंदिर व विकास पूनिया निवासी कूडकी, प्रकाश पुत्र मंगलाराम निवासी नेडीनाडी व चार-पांच अन्य लोगों ने मेरी कार के आगे अपनी गाड़ियां लगाकर रास्ता रोका। मुझे जान से मारने की नीयत से पिस्टल से मुझ पर दो फायर किए। इसके बाद मारपीट की। चिल्लाने और लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई टीमें पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीएसटी और धोरीमन्ना थाना समेत अलग-अलग स्पेशल टीमें बनाई। टीम ने नामजद आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। टीमों ने लगातार प्रयास करते करने के दौरान आरोपियों धोरीमन्ना इलाके में होने की सूचना मिली। दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी पुलिस टीम ने तकनीकी और सूचना के आधार पर आरोपी श्रवण कुमार (26) पुत्र रामजीवन निवासी कबुली धोरीमन्ना, कमलेश कुमार (28) पुत्र रामचंद्र निवासी नेडीनाडी धोरीमन्ना को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। वारदात में शामिल ईसूजी कार को जब्त किया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं अन्य घटना में शामिल बदमाशों की तलाश जारी है। कार्रवाई में थानाधिकारी बगड़ूराम, हेड कॉन्स्टेबल वीरम खान, कॉन्स्टेबल कुंभाराम, कॉन्स्टेबल आसुराम, जगाराम, मनोज कुमार डीएसटी प्रभारी एएसआई महिपालसिंह, कॉन्स्टेबल नखतसिंह, रामस्वरूप मीणा, ड्राइवर स्वरूप सिंह शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *