फायरिंग से मॉडल टाउन में दहशत का माहौल

लुधियाना| लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में देर रात गाली-गलौच और फायरिंग का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता साहिल जोशी, उम्र 24 वर्ष, वासी न्यू हरगोबिंद नगर ने थाना मॉडल टाउन में दी शिकायत में बताया कि वह अपने फायर सेफ्टी के कारोबार के बाद घर पर था। रात करीब 11:45 बजे उसे विदेश नंबरी कॉल) से उसके ताऊ के लड़के ने फोन कर बताया कि उसका भाई करण फोन नहीं उठा रहा और उसकी लोकेशन भेजी। साहिल अपने पड़ोसी जस्पाल सिंह के साथ बाइक पर लोकेशन के अनुसार होटल नीलगिरी के पास ठेका पॉइंट पर पहुंचा। जहां उसका भाई मौजूद था। करण को साथ ले जाते समय वहां खड़ी वरना और एक दूसरी कार में सवार 4 युवक गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि युवकों ने उनकी तलाशी लेने की कोशिश की और धमकी दी कि “आज तुम्हारी लाश ही घर जाएगी।” शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी युवक ने हथियार निकालकर हवाई फायरिंग की और एक ने जमीन की तरफ फायर किया। स्थिति बिगड़ने पर साहिल अपने भाई के साथ वहां से निकल गया। थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *