फाल्गुनी मेले से पहले खाटूश्यामजी में पुलिस की रेड:होटलों,ढाबों से 13 लोगों को गिरफ्तार किया,7 बाइक जब्त की

21 से 28 फरवरी तक बाबा खाटूश्यामजी का वार्षिक फाल्गुनी मेला आयोजित होगा। इससे पहले आज खाटूश्यामजी कस्बे में सीकर पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन चलाया। जिसके तहत होटलों,ढाबों धर्मशालाओं पर रेड की। इस दौरान 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 7 बाइक भी जब्त की गई। SHO पवन कुमार चौबे ने बताया कि डीएसटी टीम के सब इंस्पेक्टर कैलाश चंद यादव के साथ DST,QRT और खाटूश्यामजी पुलिस ने यह स्पेशल ऑपरेशन चलाया। जिसके तहत होटलों,ढाबों, रेस्टोरेंट और धर्मशालाओं पर रेड करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 7 बाइक भी जब्त की गई। गिरफ्तार हुए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मेले के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि,नशाखोरी,चोरी,जेब काटना जैसे अपराध करने वाले आरोपियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। ऐसे में लगातार पुलिस यह अभियान जारी रखेगी। जिससे कि खाटू आने वाले श्रद्धालु बिना किसी डर के दर्शन कर सके। बता दें कि खाटू मेले में करीब 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसे में यहां चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों को रोकने के लिए भी दर्जनों पुलिसकर्मी सादा वर्दी में तैनात किए जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *