जालंधर| फास्टवे क्रिकेट क्लब और चीमा क्रिकेट क्लब के बीच करतारपुर में टी-20 मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चीमा क्रिकेट क्लब की टीम 150 रनों पर अॉलआउट हो गई। गेंदबाजी में गगन ने 4, नोनी ने 2 विकेट, सतपाल और बबलू ने 1-1 विकेट हासिल की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फास्टवे क्रिकेट क्लब की टीम ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए 17 ओवरों में 151 स्कोर बनाकर जीत हासिल की। बल्लेबाजी करते हुए सतपाल ने 71 रनों की नॉट आउट पारी खेली, चिराग ने 42 रनों का योगदान दिया। मैन अॉफ द मैच सतपाल को चुना गया।


