फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर कुचली उंगलियां:बैतूल में बुजुर्ग ने पोस्ट ऑफिस से पैसे न निकल पाने पर खुद को किया घायल

बैतूल में फिंगरप्रिंट न मिलने के कारण पोस्ट ऑफिस से पैसे न निकाल पाने की मजबूरी में एक आदिवासी बुजुर्ग ने अपनी उंगलियां पत्थर से कुचल लीं। खेड़ी सांवलीगढ़ के पास स्थित सराड़ गांव के 56 वर्षीय मिश्रु नाम के व्यक्ति ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में जमा अपनी राशि निकालने के लिए चार बार पोस्ट ऑफिस का चक्कर लगाया। हर बार उनके फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने के कारण वे पैसे निकालने में असफल रहे। आखिरकार, निराशा में उन्होंने उन दो उंगलियों को पत्थर से कुचल दिया, जिनके फिंगरप्रिंट मैच नहीं हो रहे थे। मिश्रु को अपने घर से 8 किलोमीटर की दूरी तय करके पोस्ट ऑफिस आना पड़ता है। फिंगरप्रिंट मैचिंग अनिवार्य है: पोस्ट ऑफिस कर्मचारी
पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी अर्जुन सिवान के अनुसार, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में पैसे निकालने के लिए फिंगरप्रिंट मैचिंग अनिवार्य है। इस मामले में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। अब मिश्रु को अपना SB खाता खोलना होगा, जिसके बाद डीओपी में ट्रांसफर होने पर ही उनकी राशि निकाल पाना संभव होगा। अक्सर ऐसे मामले आते हैं: कियोस्क संचालक
इस मामले में कियोस्क सेंटर चलाने वाले धनराज पाल ने बताया कि आजकल बैंकिंग और पोस्ट ऑफिस सेक्टर में रुपए विड्रॉल करने के लिए फिंगरप्रिंट की जरूरत पड़ती है, उनके पास अक्सर ऐसे मामले आते हैं जब ग्रामीण अपने फिंगर ना मिलने की समस्या बताते हैं। खेती और मिट्टी का काम करने के कारण होती है परेशानी
खेती और मिट्टी का काम करने के कारण कई ग्रामीणों के फिंगरप्रिंट नहीं आ पाते हैं ऐसे में उन्हें दो-चार दिन काम न करने की सलाह दी जाती है और उनकी उंगलियों में बोरोप्लस लगाकर कोशिश की जाती है कि फिंगर के प्रिंट आ जाएं जिससे उनके फिंगर का मिलन हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *