“फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” के नारे के साथ साइक्लिंग अभियान

लुधियाना| भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के प्रशिक्षण केंद्र की ओर से रविवार को साइक्लिंग रैली का आयोजन किया गया। इसमें कुल 22 प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। यह आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशों पर किया गया। इस साइक्लिंग अभियान में एसटीसी लुधियाना के अधिकारी, स्टाफ सदस्य और खिलाड़ी शामिल हुए। कार्यक्रम का मकसद युवाओं के साथ-साथ आम लोगों को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, मोटापे से लड़ने और रोजाना व्यायाम करने के लिए जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का विषय “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” रखा गया। साइक्लिंग रैली एसटीसी लुधियाना से शुरू होकर फाउंटेन चौक तक गई और फिर वापस एसटीसी पहुंचकर संपन्न हुई। रैली की कुल दूरी करीब 3 किलोमीटर रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *