वार्ड-23 में पीछे पड़ा डॉग, बाइक सवार गिरा

जालंधर| वार्ड-23 में स्ट्रीट डॉग के कारण बाइक सवार गिर गया। घटना अजीत नगर की गली-5 की है। यहां से गुजर रहे बाइक सवार को डॉग काटने को दौड़ा। उससे खुद को बचाने की हड़बड़ी में बाइक चालक संतुलन खो बैठा। इससे बाइक एक घर के गेट के आगे गिर गई। यह घटना रविवार दोपहर बाद की है। लोगों ने बाइक खड़ी की और आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर रोष जाहिर किया। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि यहां गलियों में आवारा डॉग घूमते रहते हैं। इनके कारण हर रोज घटनाएं हो रही हैं। नगर िनगम में इसे लेकर शिकायत दर्ज कराते हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकलता। अमृतपाल ने बताया कि कौंसलर को भी शिकायत दी थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *