बस्ती दानिशमंदां में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजन बोले – ड्रग ओवरडोज से गई जान

भास्कर न्यूज | जालंधर बस्ती दानिशमंदां में रविवार दोपहर 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी चुप्पी साधे हुए है, लेकिन मृतक के परिवार और स्थानीय निवासियों ने कहा कि युवक की जान नशे की ओवरडोज के कारण गई है। युवक की मौत के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक के साथ रोष है। दीपू ने कहा कि इलाके में नशा सरेआम बिक रहा है। महज 20 दिन पहले भी बस्ती एरिया में एक अन्य युवक की नशे के कारण जान चली गई थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सकेगी। सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो आपको जानना जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *