जालंधर | बाल भिक्षा रोकू टास्क फोर्स द्वारा बस स्टैंड, पीआईएमएस, चुनमुन मॉल तथा गीता मंदिर मॉडल टाउन के नजदीकी इलाकों सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि बाल सुरक्षा अधिकारी जालंधर एवं अन्य अधिकारियों की विभिन्न टीमों द्वारा यह कार्रवाई अमल में लाई गई। आम लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें बच्चों के अधिकारों, शिक्षा की महत्ता तथा बच्चों के साथ हो रहे अपराधों के बारे में भी जागरूक किया। जिला टीम द्वारा लोगों को बाल मजदूरी, बाल भिक्षा, बच्चों से छेड़छाड़ एवं यौन शोषण जैसी बुराइयों के बारे में भी जागरूक किया। यह भी बताया कि यदि किसी को बाल भिक्षा, किसी भी मुसीबत में फंसे बच्चे के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें या जिला प्रोग्राम अधिकारी गांधी वनिता आश्रम के दफ्तर में सम्पर्क करें।


