वर्कशॉप के ताले तोड़ सामान चुराया

जालंधर | नामदेव चौक के पास बीती रात चोर एक वर्कशॉप के ताले तोड़कर सामान ले गए। यह पूरी वारदात वर्कशॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। किंग कॉलोनी के निवासी पवन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नामदेव चौक के पास स्थित केसर एंटरप्राइजेज नामक वर्कशॉप में काम करता है। शनिवार रात को वह रोजाना की तरह वर्कशॉप को ताला लगाकर घर गया था। रविवार सुबह जब वह काम पर पहुंचा, तो वर्कशॉप के मुख्य गेट के ताले टूटे हुए थे। अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और कई कीमती औजार व अन्य सामान गायब थे। चोरी की सूचना मिलते ही एएसआई दिलबाग सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पवन सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *