जालंधर | जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो द्वारा सामाजिक सुरक्षा महिला और बाल विकास विभाग, जालंधर के सहयोग से 20 जनवरी 2026 को 9 बजे से हंस राज महिला महाविद्यालय में रोजगार मेला और स्वरोजगार कैंप लगाया जाएगा। डिप्टी डायरेक्टर नीलम महे और जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने हंस राज महिला महाविद्यालय में प्रिंसिपल एकता खोसला के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि रोजगार मेला केवल लड़कियों/महिलाओं के लिए लगाया जा रहा है, जिसमें अनपढ़ से लेकर आठवीं, दसवीं, बारहवीं ग्रेजुएट शैक्षिक योग्यता रखने वाली हिस्सा ले सकेंगी और अपनी मनपसंद नौकरी प्राप्त कर सकेंगी। स्वास्थ्य संभाल और साफ-सफाई बारे सेमिनार भी करवाया जाएगा, विशेषज्ञों द्वारा जानकारी साझा की जाएगी।


