रामानुजगंज में फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत ‘संडे ऑफ ऑन साइकिल’ अभियान का आयोजन किया गया। 12वीं बटालियन के मुख्यालय से निकली साइकिल रैली नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए वापस मुख्यालय पहुंची। बटालियन के अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने ‘आधा घंटा रोज’ का संदेश देते हुए दैनिक शारीरिक गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया। रैली में बड़ी संख्या में बटालियन के अधिकारी और जवान शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 117वें एपिसोड में इस अभियान का उल्लेख किया था। भारत सरकार की फिट इंडिया पहल के तहत फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्रीय युवा मामले, खेल तथा श्रम रोजगार मंत्री ने 17 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली में इस अभियान का शुभारंभ किया था। तब से ‘संडे ऑफ ऑन साइकिल’ एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में विकसित हो रहा है।


