फिट इंडिया संडे साइकिल रैली में बच्चों ने लिया हिस्सा

राजनांदगांव| स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया प्रशिक्षण केंद्र राजनांदगांव और राजनांदगांव पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। एसपी मोहित गर्ग के निर्देशन में रैली निकाली गई। जिसमें एएसपी राहुल देव शर्मा, मुकेश ठाकुर, सीएसपी पुष्पेंद्र नायक, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। फिट इंडिया संडे साइकिल रैली अंतर राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से ऑडिटोरियम चौक, गौरव पथ, ध्यानचंद चौक होते हुए अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में समापन हुई। इसमें 150 साइकिल के साथ पुलिस विभाग के आरक्षक, खिलाड़ी, कोच, स्टाफ के साथ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान परंपरा ग्रुप के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *