फिफलीपानी में चप्पल-चकरी स्पर्धा की धूम

पोलमी| ग्राम पंचायत आगरपानी के आश्रित ग्राम फिफलीपानी में एक अनोखा खेल आयोजन हो रहा है। पहली बार यहां चप्पल-चकरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता की सबसे बड़ी खासियत इसमें इस्तेमाल होने वाली चकरी है। यह बाजार में मिलने वाली प्लास्टिक या धातु की चकरी नहीं, बल्कि ग्रामीणों की अपनी रचनात्मकता का नमूना है। इसे चप्पल के बेकार टुकड़ों को काटकर बनाया जाता है। वनांचल क्षेत्र में यह एक पारंपरिक घरेलू खिलौना रहा है, जिसे अब एक प्रतिस्पर्धी खेल का रूप दिया जा रहा है। यह आयोजन मनोरंजन का साधन बन रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *