स्पर्धा में कवर्धा के श्रवण विनीता करेंगे प्रतिनिधित्व

कवर्धा| नागपुर (महाराष्ट्र) में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक 69वीं शालेय राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल सीनियर बालक-बालिकका प्रतियोगिता किया जा रहा है। स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसमें छत्तीसगढ़ टीम के लिए प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी के दो खिलाड़ी का सलेक्शन हुआ है। छत्तीसगढ़ टीम में बालक वर्ग के लिए श्रवण सिंह राजपूत और बालिका वर्ग के लिए विनीता यादव का चयन किया गया है। इनके साथ कोच के रूप में दिनेश वर्गीस और व्यायाम शिक्षक मृत्युंजय शर्मा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम का मार्गदर्शन करेंगे। ये खिलाड़ी 28 जनवरी को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुए। अकेडमी के प्रशिक्षक राजा जोशी ने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन अक्टूबर 2025 में रायगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ। बालक वर्ग में श्रवण सिंह राजपूत ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं बालिका वर्ग में विनीता यादव ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित कर चुकी है। इनके प्रदर्शन ने छत्तीसगढ़ की टीम में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का रास्ता खोल दिया। दोनों खिलाड़ियों के लिए पहला राष्ट्रीय प्रतियोगिता अनुभव है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *