फिरोजपुर में चाचा-भतीजे को गोली मारी:पहले फोन कर परिवार को जान से मारने की धमकी दी, फिर फायरिंग की, 6 आरोपी फरार

फिरोजपुर में हमलावरों ने चाचा-भतीजे को गोली मार दी। घटना रात 9:25 बजे की है। इससे पहले हमलावरों ने फोन पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना वजीदपुर गांव की है। पुलिस के अनुसार, लवप्रीत सिंह ने रात 9:18 बजे लखविंदर सिंह को वॉट्सऐप पर कॉल कर धमकी दी। उसने कहा कि वह पूरे परिवार को खत्म कर देगा। इसके 7 मिनट बाद लवप्रीत अपने 5 साथियों के साथ कार में आया। उन्होंने सुरिंदर सिंह और उनके भतीजे कुलविंदर सिंह पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सुरिंदर सिंह की छाती में और कुलविंदर सिंह की दाहिनी बांह में चोट आई है। दोनों को अमनदीप जेनेसिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक सुरिंदर सिंह की हालत नाजुक है। थाना कुलगाड़ी पुलिस ने लवप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह, हरमन सिंह, प्रभदीप सिंह, अनमोलदीप सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में पुरानी रंजिश हो सकती है। सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *