मानसा में युवक की मौत:कुत्तों की रेस को लेकर हुआ विवाद, दो गुटों के बीच झड़प, 17 लोगों ने किया हमला

पंजाब के मानसा शहर में कुत्तों की रेस को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। घटना ठुठियावाली चौक की है। फिरोजपुर जिले के गांव चुंगा निवासी सतनाम सिंह की मौत हो गई। मृतक के पिता गुरमीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने जयपाल सिंह, चमुना सिद्धू समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मानसा की डीएसपी बूटा सिंह ने बताया कि गुरमीत सिंह ने अपने बयान में कहा कि उनका बेटा कुत्तों की रेस लगाता था। इसी दौरान विरोधी गुट से विवाद हुआ। कल मानसा चौक पर विरोधी गुट ने सतनाम सिंह पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोटें लगने से सतनाम की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *